फोटो संख्या:84- गांव उन्हानी में कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। गांव उन्हाणी स्थित स्वामियों की ढाणी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को समापन किया गया।
वृंदावन (नंदगांव) गोवर्धन धाम से आए भागवताचार्य महेश शास्त्री ने अंतिम दिन श्रीकृष्ण के जीवन आदर्श, भक्तों के प्रति उनकी करुणा और धर्म व संस्कारों की महत्ता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने की नहीं बल्कि जीवन में अपनाने की जरूरत है। हर इंसान को जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। कथा के बाद उपरांत पूर्णाहुति यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद