फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांधी नगर के अपना पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी21-गांधी नगर स्थित अपना पार्क में श्रीमद्भागवत पूजन में शामिल राजकुमार गोयल, मुख्य - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। गांधी नगर स्थित अपना पार्क में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। शुभारंभ से पहले श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन किया गया। इसमें यजमान के रूप में गांधी नगर निवासी लोकेश गर्ग और ईशा गर्ग शामिल हुए। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन बरसाना धाम से पहुंचे कथा व्यास बृज किशोर ठाकुर महाराज कर रहे हैं। कथा के दौरान बृज किशोर ठाकुर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, श्रीमद्भागवत के महत्व और धर्म एवं भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन के उद्देश्य की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण भक्ति का सरल साधन है। कथा व्यास ने भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल, सुनीता गर्ग, अंजू सिंगला, संजय गर्ग, गौरव सिंगला, सानिया गर्ग और पंकज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें