फोटो संख्या:55- शरबती धर्मशाला में वाटर कूलर का शुभारंभ करते एसडीएम अनिल कुमार--स्रोत- प्रशासन
महेंद्रगढ़। श्रीश्याम सेवादल ने शरबती धर्मशाला के सामने वाटर कूलर लगावाया। यहां वाटरकूलर लगने से करीब दो हजार लोगों को लाभ मिल सकेगा। बुधवार को उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था करना पुण्य का काम है। इसी उद्देश्य से श्री श्याम सेवा दल द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस भीष्ण गर्मी में ठंडे पानी से लोगाें का राहत मिलेगी। यहां से आने जाने वाले लोगों का भी ठंठा पानी पीने से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, मुकेश पिलानिया, राजबीर पायगा, अमन शर्मा, सत्यपाल, दीपक, रवि, शुभम, बुधराम, आदि मौजूद रहे। संवाद