महेंद्रगढ़। श्री श्याम जनहित सेना संगठन की ओर से राजकीय प्राइमरी स्कूल पालडी पनिहारा में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। संगठन के अध्यक्ष संदीप फौजी ने बताया कि संगठन की ओर से 25 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। संगठन की ओर से पिछले छह वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है जैसे गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना गोशाला में मदद करना आदि कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी मंजीत डाबला, ओमप्रकाश, सोमवीर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। संवाद