फोटो संख्या:64- मोहल्ला सैनीपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं-
महेंद्रगढ़। शहर के सैनीपुरा मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप व समस्त सैनीपुरा मोहल्ला की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मनीष यादव रहे। विशिष्ट अतिथि नपा प्रधान रमेश सैनी, सैनी सभा के उप प्रधान कैलाश सैनी रहे।
कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कथा में मुख्य यजमान पार्षद देवेंद्र सैनी, निशा सैनी रहे। जो कलश यात्रा के दौरान अपने सिर पर श्री शिवपुराण को उठा कर आगे आगे चल रहे थे और कथा व्यास पंडित विकास महाराज भी उनके साथ साथ चल रहे थे।
कलश यात्रा हनुमान मंदिर से होली चौक, मोहल्ला बास एवं सैनीपुरा की मुख्य गलियों से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि शिव महापुराण में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, अवतारों, रहस्य, महिमा और उपासना के बारे में बताया गया है। शिव पुराण में पूजा पद्धति, ज्ञान, शिक्षा से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं।
मनीष राजपूत ने बताया कि यह सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 11 अगस्त तक चलेगी जिसका समय दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान अमरसिंह सोनी, राहुल सैनी, मामचंद सैनी, ओकेश कुमार, धीरज सैनी मौजूद रहे।
फोटो संख्या:64- मोहल्ला सैनीपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं-