फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम का जीवन सही दिशा देने वाला आदर्श मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव गुढ़ा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था के अनुपम संगम के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की लीलाओं की कथा सुनी। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक छबीले छैल बिहारी महाराज ने अपने ओजस्वी, भावपूर्ण एवं संगीतमय प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप, सहज और प्रेरणादायक शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन केवल कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आदर्श मार्ग है। इस आयोजन में प्रमुख रूप से आयोजक घनश्याम अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, धर्मपाल दीक्षित एडवोकेट, शिवचरण, विजय जांगड़ा, सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें