महेंद्रगढ़। गांव बुडीन स्थित श्री करणी माता मंदिर परिसर में श्री करणी माता मंदिर एवं सिद्ध पुरुष बाबा चंदा चरण सेवा संस्थान की ओर से 24 व 25 अक्टूबर को दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अधिवक्ता अनूप ने बताया कि 24 अक्टूबर को रात आठ बजे माता का जागरण होगा, जिसमें गोविंदपुरी खोरी की श्री करणी भजन मंडली प्रस्तुति देगी। 25 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे शोभायात्रा, आठ बजे हवन और 10 बजे भंडारा होगा। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन होंगे। संवाद