फोटो 01 पवित्र सरोवर में स्नान करते विप्रजन। संवाद
नांगल चौधरी। नायन स्थित प्रसिद्ध गोसाईं आश्रम में ब्राह्मण समाज का श्रावणी उपाकर्म पर्व लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में विप्रजन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर नए यज्ञोपवीत धारण किए और पुराने यज्ञोपवीत का विधि-विधान से विसर्जन किया। विद्वान पंडितों ने श्रावणी उपाकर्म के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सर्व समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद