फोटो संख्या:77- कथा सुनाते कथावाचक साईराम महाराज --स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। शहर के ढाणी स्थित श्री सुरतागिरी सनातन संन्यास 13 मंडी जूना अखाड़ा आश्रम में श्रीमद्भागवत व शिवपुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु पहुंचे। यजमान राजकुमार सैनी व कृष्णा सैनी ने कथा का शुभारंभ कराया। महंत इतवार गिरि ने बताया कि कथा 11 अगस्त तक रोज दोपहर 12 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। नारायणपुर के साईंराम महाराज कथा वाचन कर रहे हैं। उन्होंने श्रावण मास को शिव आराधना का सर्वोत्तम समय बताया। साईंराम महाराज ने कहा कि शिव पूजन, रुद्राभिषेक व शिवपुराण श्रवण से दुख दूर होते हैं। श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति व सत्कर्म का संदेश ग्रहण किया। रामबाबू शर्मा, महेंद्र शर्मा, कृष्णा जांगड़ा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद