फोटो संख्या:53- ब्राह्मण सभा के उपप्रधान को पर्स लौटाते विकास तिवाड़ी --स्रोत- स्वयं
- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ निवासी विकास तिवाड़ी मंगलवार सुबह घर से ऑफिस जा रहे थे। तभी खोजावाड़ा में उन्हें एक पर्स मिला। उसमें काफी रुपये और कुछ जरूरी कागज थे। उन्होंने शिनाख्त करते हुए उस पर्स में एक फर्म का लेटर हेड मिला जो गंगानगर की फर्म थी। उन्होंने वहां फोन पर बात की। बताया गया कि व्यक्ति फर्म से जुड़ा है जो महेंद्रगढ़ के आसपास का ही है। विकास तिवाड़ी ने उनसे बात की। पीड़ित ने ने बताया कि उसका पर्स मंगलवार सुबह खो गया है। उन्होंने एक परिचित जितेंद्र शर्मा उपप्रधान ब्राह्मणसभा को विकास तिवाड़ी के पास पर्स लेने भेजा। विकास तिवाड़ी ने उनको बालाजी चौक पर बुलाकर पर्स सौंप दिया। जितेंद्र शर्मा ने विकास तिवाड़ी का आभार जताया।