फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली बस अड्डे पर बसों की कमी, कई ग्रामीण रूट बंद

Tue, 22 Oct 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। बस अड्डा सतनाली से कई ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लंबे रूटों के लिए भी दूसरे जिलों की रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। सतनाली से भिवानी, हिसार, दादरी, लुहारू सहित अन्य जिलों में यात्रियों को जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बसों व कर्मचारियों के अभाव में जिम्मेदारों ने अनेक ग्रामीण रूट भी बंद कर दिए, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के अभाव में विभाग की ओर से कभी सतनाली से हिसार जाने वाली बस तो कभी सतनाली से दिल्ली को जाने वाली बस को बंद कर दिया जाता है। वहीं सतनाली से दादरी, सतनाली से वाया नांवां, मंढियाली, मांडोला, जेरपुर, राजावास और सतनाली से सुरेहती जाखल, बारडा होते हुए महेंद्रगढ़ को जाने वाली बसों को कई बार बंद कर दिया जाता है तो कभी समय में बदलाव कर दिया जाता है। यह बसें महज सुबह व दोपहर के समय ही चलती हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों व आमजन को लाभ नहीं मिल रहा है। इन रूट पर महज सुबह व दोपहर के बस सेवा है। शाम के समय निजी वाहनों का सहारा लिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की जल्द से जल्द सभी ग्रामीण व लंबे रूटों पर बसों को समय अनुसार चलाया जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
कभी कर्मचारी छुट्टी पर चले जाते है तब समस्या ज्यादा आती है, लेकिन वर्तमान में बसों ऐसी कोई स्थिति नहीं है, सभी रूटों पर समय अनुसार बसें चल रही हैं। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार किसी भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास, बस अड्डा इंचार्ज, सतनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें