फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से खेत में आग, दो एकड़ फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- गांव सुरजनवास नहर के पास गेंहू की फसल में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सुरजनवास नहर के नजदीक शॉर्ट सर्किट से खेत में पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक खेत में कटी हुई दो एकड़ की फसल जलकर राख चुकी थी।
विज्ञापन

किसान राकेश ने बताया कि वीरवार शाम 6 बजे गेहूं के खेत में वह फसल को एकत्रित कर रहे थे। तभी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। किसान ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आसपास के गेंहू की फसल को बचा लिया गया। आग लगने से करीब दो एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें करीब एक रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी विकास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की सुरजनवास नहर के नजदीक गेंहू के खेत में आग लग गई है। सूचना पाकर मौके पर आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें