फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदारों ने पौधे लगाकर संरक्षण की ली जिम्मेदारी

Sat, 03 Aug 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर डिवाइडर पर पौधरोपण करते दुकानदार--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राव तुलाराम चौक से महाराणा प्रताप चौक तक दुकानदारों ने ने प्रयास श्री बालाजी संस्था के साथ मिलकर स्टेट हाईवे 148बी पर बने डिवाडर के बीच पौधरोपण किया। संस्था के प्रबंधक मनोज मेघनवास की देखरेख में दुकानदारों ने दुकानों के सामने पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण की शपथ ली। सुक्रमपाल मुंडिया खेड़ा व प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि शहर से गुजर रहे स्टेट हाईवे को हराभरा बनाकर सभी व्यापारी एवं दुकानदार शहर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। सभी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर रविकांत, पवन शर्मा, जागेराम सैनी, त्रिलोक, भोलाराम मिस्त्री, मनोज मिस्त्री, नरेंद्र मिस्त्री, देवेंद्र, सज्जन सिंह, सतीश, जुगलकिशोर शर्मा आदि ने पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें