फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदारों ने नपा चेयरमैन को सौंपा मांग पत्र

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय के पास खाली जगह में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को नपा हाउस की बैठक के दौरान दुकानदारों ने नपा चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। शहर के शॉपिंग कांपलेक्स के दुकानदार दिनेश कुमार, सुमित, नरेश कुमार, संजय, राजेश सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका के पास खाली जगह है। पहले सुलभ शौचालय बना हुआ था जो अब बंद पड़ा हुआ है। इसके जगह पर सुलभ शौचालय बना दिया जाए तथा यहां पर कूड़ा का डंपिंग यार्ड बना हुआ है उसे हटाया जाए। बारिश के मौसम में यह कुड़ा बहकर कांपलेक्स में आ जाता है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नपा चेयरमैन रमेश सैनी ने दुकानदारों की मांग पर कहा कि जल्द ही नपा की ओर से शहर में अनेक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें