फोटो 06 लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करते दुकानदार। स्रोत: दुकानदार
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान विजय पाल एडवोकेट के चुने जाने पर शहर में खुशी का माहौल है। शनिवार को तरुण लैब गली स्थित सत्या प्लाजा के दुकानदारों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई और विजय पाल को बधाई दी। दुकानदार जितेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह, महेश सैनी, अमर सिंह सैनी, बिट्टू, राजू टेलर, सोनू सैनी, ओपी वर्मा और डॉ. राजकुमार सैनी ने कहा कि विजय पाल को वकालत के क्षेत्र में करीब चार दशक का अनुभव है। उन्होंने न्याय और सच्चाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। दुकानदारों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संवाद