फोटो संख्या:62- कनीना में आयोजित शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को कथा सुनाते कथा व
कनीना। कनीना मंडी स्थित गोविंदी बाई धर्मशाला में 10 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। शिव महापुराण कथा के पहले दिन 101 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा खाटू श्याम मंदिर, बस स्टैंड, मंडी टी प्वाईंट, हनुमान मंदिर, बिजली बोर्ड, आंबेडकर चौक होते हुए गोविंदी बाई धर्मशाला पहुंची।
कथा व्यास पंडित हेमराज भारद्वाज ने भगवान शिव की महिमा का व्याख्यान करते कहा कि कहा कि शिव पुराण की कथा आह्वान करते अपने जीवन को सुखमय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता सती भगवान शिव के मना करने पर भी प्रजापति दक्ष के यज्ञ में पहुंची। बिना बुलाए अपने पिता के घर गई। अपमान का सामना न करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिव पुराण की कथा हमें उपदेश देती है कि जीवन साथी, अपने गुरु पर विश्वास व श्रद्धा होनी जरूरी है। बिना बुलाए मेहमान व बिना परिवार की आज्ञा से कहीं पर भी जाना शुभ नहीं होता। कथा व्यास ने कहा कि शिव पुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। इस अवसर पर संजय कुमार लखेरा, नीलम देवी, विजय कुमार लखेरा, मनोज देवी, राजेंद्र, लक्ष्मी देवी, हेमंत कुमार, पूजा देवी, कमला, विमला, सरोज, सोनू, तारा देवी, सुधा बंसल, सावित्री देवी मौजूद रहीं।