कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर भगवान श्रीराम की लीला के मंचन के आठवें दिन राजा दशरथ के अंतिम समय के संवाद व राम भरत मिलाप की लीला को दिखाया गया।
श्री आदर्श रामलीला कनीना के रंगमंच पर मंगलवार रात्रि को राजा दशरथ के अंतिम समय के संवाद व राम भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ का किरदार सुधीर दीवान द्वारा आखरी सांस के समय में किए गए संवाद ने भक्तों की आंखों में आशु ला दिए। साहिल शर्मा द्वारा भरत, श्रीराम शिव कुमार शर्मा। कैकई का किरदार मुकेश कपूर, राम वनवास को राम लक्ष्मण व सीता का जाना व निशादराज से भेंट और केवट का किरदार हेडमास्टर सत्यप्रकाश द्वारा सराहनीय रहा। इसके बाद श्रीराम शिव कुमार व माता सीता का किरदार निभाने वाले जतिन रहे। लक्ष्मण प्रवक्ता सचिन शर्मा का श्रीराम के साथ बनवास में भरत मिलाप के समय बोले गए संवाद से भारी भीड़ भाव विभोर हो गई।
इस दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान अनिल गर्ग, व्यापार मंडल के प्रधान रविंद्र बंसल, विक्की पंसारी, शिब्बू पंसारी, धर्मपाल, सुभाष मित्तल, सुरेद्र शर्मा, उमेश गुप्ता, मोहित जेलदार, दिनेश यादव, रामकिशन रामा शर्मा, सुरेंद्र मिनिया मौजूद रहे।