फोटो नंबर-11निजामपुर रोड पर छबील लगाकर शरबत पिलाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : संवाद
निजामपुर। किशन लाल शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा निर्जला एकादशी पर श्याम मंदिर जोरासी में मीठे पानी की छबील लगाई गई। पवन यादव, मुकेश देवी यादव, मोनू, महेश, मोहित आदि ने श्रद्धालुओं को दूध व गुलाब का शरबत पिलाया। इस अवसर पर पवन यादव ने कहा कि जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में राजकुमार यादव एडवोकेट, विनोद चौधरी, विनय मित्तल, मोनू, हेमंत, दिनेश, मुकेश जैन, भीमसेन शर्मा, राकेश शर्मा, नरोत्तम सोनी, महेश आदि उपस्थित रहे। संवाद