फोटो नंबर-15सीताराम मंदिर में शरद पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। शहर के विभिन्न मंदिरों में रविवार रात शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। राधा-कृष्ण का भव्य शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। रात नौ बजे से खीर तैयार की गई, जिसे मध्यरात्रि 12 बजे आरती के बाद वितरित किया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने खीर को चांदनी में रखकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। संवाद