फोटो 9नांगल चौधरी में शनि महाराज की झांकी निकालते श्रद्धालु।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में बुधवार को शनिदेव की झांकी निकाली गई। झांकी शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई शनि मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर पुष्पवर्षा की और भजनों पर झूमते रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात मंदिर परिसर में श्री शनि महा जागरण होगा। वीरवार सुबह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। संवाद