फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में शामलाती झोटे ने दुधारू भैंस को मार डाला

Mon, 24 Jun 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव अगिहार में सोमवार को शामिलाती झोटे ने एक दुधारू भैंस को मौत के घाट उतार दिया। पशुपालक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे जब पशुपालक अपनी भैंस को पशु बाड़े में बांधकर घर जाकर खाना खाने लगा। इसी दौरान शामलाती झोट वहां पहुंच गया। झोटे ने टक्कर मारकर भैंस को जख्मी कर दिया। जब भैंस के बोलने की आवाज सुनी तो पशुपालक मुकेश कुमार दौड़कर पहुंचा और झोटे को वहां से दूर भगाया। झोटे की टक्कर से भैंस के सींग टूट गए तथा बेल से बंधी होने के कारण घायल हो गई। झोटे द्वारा लगातार टक्कर मारने से लगी चोटों के लोहे की बेल से दम घुटने कारण कुछ देर बाद ही भैंस ने दम तोड़ दिया।
पीड़ित पशुपालक मुकेश कुमार ने बताया कि हाल ही में उसकी भैंस की कीमत करीब डेढ लाख रुपये थी। दूसरे ब्यांत में थी व छह माह की गर्भवती थी और इस समय 10 लीटर दूध दे रही थी। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच दलबीर सिंह को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान मौके पर राजेश पंच, रामनिवास सिंह, करनेल सिंह, धर्म सिंह फौजी, सूबेदार राजेंद्र, मंगेज, कैलाश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें