फोटो 17मत्था टेकता हुआ श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को शबद कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुनानक पुरा स्थित गुरुद्वारे में रौनक रही।
साथ ही गुरुद्वारे को लाइटों व फूलों से सजाया गया। इस दौरान आर्य समाज से कप्तान जगराम आर्य भी मौजूद रहे और उन्होंने भी गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला। सचिव सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि दोपहर एक बजे लंगर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें शहर के अनेकों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।