फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज का पानी ट्रीट कर किसानों को निशुल्क दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। किसानों को जल्द ही फसलों के लिए लाखों लीटर पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए पीपल वाली बणी में साफ पानी स्टोरेज के लिए तीन जोहड़ों की खुदाई की जाएगी। कनीना-कोसली मार्ग पर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उक्त बणी तक तीन किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उक्त जोहड़ में एकत्रित साफ पानी को किसान खेती प्रयोग में ले सकेंगे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से तीन करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया है। टेंडर ओपन होने के बाद उक्त प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कनीना-कोसली मार्ग पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एसटीपी लगाया हुआ है। उसी जगह पर उन्होंने साफ पानी के लिए जोहड़ भी बनाया हुआ है लेकिन कई बार यह जोहड़ ओवरफ्लो हो जाता है जिससे पानी पास के खेतों में चला जाता है। इससे किसानों की फसल खराब हो जाती थी। अब विभाग पीपल वाली बणी में सात एकड़ भूमि पर तीन बड़े-बड़े जोहड़ बनाएगा। वहां पर साफ पानी को एकत्रित किया जाएगा। यह पानी किसान फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग कर सकेंगे। इससे किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार भी मिलेगी। इसके अलावा शहर आसपास भूमि का जल स्तर बढ़ेगा, कस्बे की सीवर संबंधित समस्या भी खत्म हो जाएगी।
ऐसा रहेगा सिस्टम
एसटीपी पर साफ पानी का टैंक बनाया जाएगा। सीवर का पानी को ट्रीट कर इसमें एकत्रित किया जाएगा। टैंक में 75 एचपी, 25एचपी तथा 12.5 एचपी की दो-दो मोटर लगाई जाएगी। एसटीपी से लेकर पीपल वाली बणी में बनाए जाने वाले जोहड़ा तक 12 इंच पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मोटर के माध्यम से टैंक से पानी उठाकर जोहड़ों तक पहुंचाया जाएगा। उस पानी को किसान खेती के लिए प्रयोग कर सकेगा।
विज्ञापन


अब 10 बीओडी तक होगा पानी साफ
जेई सुरेंद्र ने बताया कि सीवर का पानी 20 बॉयलोजिक्ल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) तक पानी साफ किया जाता था लेकिन अब 10 बीओडी तक पानी साफ किए जायगा। इससे पानी पहले से भी बेहतर साफ होगा जो खेती के लिए काफी उपयोगी होगा। वर्तमान में प्रतिदिन 2.25 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी को साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से तीन करोड़ रुपये के टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर ओपन होने के बाद जल्द ही काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
- सुरेंद्र जेई- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें