फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी

विज्ञापन
सुबह के समय छाया हल्का कोहरा। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर विकराल रूप धारण कर रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय की चोटियों पर भारी हिमपात हो रहा है, जिससे बर्फीली हवाएं उत्तरी मैदानी राज्यों में शीतलहर का रूप धारण कर रही हैं। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट देखी गई। मैदानी राज्य मुख्य रूप से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के कुछ स्थानों पर तापमान माइनस और जीरो के आसपास आ गया है। शुक्रवार को हरियाणा में सबसे ठंडा हिसार रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल तीसरे स्थान पर 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है, जो 18.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें