फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात विद्यार्थियों आईसीआईसीआई बैंक में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव बैंक के ग्रेजुएट एस्पायर हायरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए विश्वविद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया के बाद 20 विद्यार्थियों को अंतिम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 17 विद्यार्थियों ने आमने-सामने साक्षात्कार में भाग लिया। विस्तृत मूल्यांकन के उपरांत सात विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों के करियर व पेशेवर क्षेत्र में सफलता के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने के संबंध में चर्चा की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें