फोटो संख्या:73- परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व एसडीएम योगेश सैनी--स्रोत- एपीआ
महेंद्रगढ़। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बस स्टैंड से सात बसों का संचालन किया जाएगा। बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि महाविद्यालय रूट पर तीन बसें, हैप्पी, अरावली व शरबती स्कूल रूट पर दो बसें, आरपीएस, बाबा नारायणदास व विजय इंटरनेशनल स्कूल रूट पर दो बसें तथा दादरी रूट पर एक बस चलाई जाएगी। परीक्षा नोडल अधिकारी एसडीएम योगेश सैनी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि नकल रोकने के लिए विशेष टीमें निगरानी करेंगी और सभी केंद्रों पर कड़ी जांच की जाएगी। संवाद