फोटो नंबर-13गौड़ ब्राह्मण सभा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की जांच करत
रनौल। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता सभा प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग एवं सामान्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। सभी मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। राकेश मेहता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। सभा सचिव कृष्ण कुमार ठेकेदार ने चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार जताया। संवाद