फोटो नंबर- 27फोटो नंबर- 27बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कैंडल मार्च निका
नारनौल। खालड़ा स्थित केसरिया धाम पर सेवा संस्था की ओर से बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई। संस्था सदस्य हेमंत शर्मा ने बताया कि कैंडल मार्च का उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढावा देना है। इस अवसर पर मोहित गोठवाल व दरियाव सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद