फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निर्जला एकादशी पर ठंडा शर्बत पिलाया

Wed, 19 Jun 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 73 विश्वकर्मा चौक महेंद्रगढ़ पर लोगो को मीठा पानी पिलाते हुए---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निर्जला एकादशी को लेकर शहर से लेकर गांव तक छबील लगाकर लोगों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। वहीं शहर में पांच से अधिक स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार, सिनेमा रोड, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, 11 हट्टा बाजार, सीएसडी कैंटीन, परशुराम चौक सहित अन्य स्थानों पर छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। इसी कड़ी में खंड सतनाली के गांव नावां के रेलवे स्टेशन पर भीष्ण गर्मी में युवाओं ने दिल्ली से सादलपुर को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को शरबत पिलाया। गोबिंद शर्मा ने बताया कि सभी ट्रेनों के यात्रियों को ग्रामीणों के सहयोग से शरबत पिलाया गया। इस मौके पर घीसाराम जागड़ा, प्रदीप जागड़ा, ताराचंद पुजारी, सतवीर, विपिन तंवर, कृष्ण जागड़ा, दिनेश वैद्य मौजूद रहे।
भरत कला केंद्र प्याऊ की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई
महेंद्रगढ़। निर्जला एकादशी पर भरत कला केंद्र प्याऊ की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई। संस्थापक प्रधान सुंदर लाल आसोदिया ने बताया 1988 से मीठे पानी लगातार लगाईं जाती है। ज्येष्ठ माह अगुवाई में ठंडे मीठे पानी लगाई गई जिसमें दिनभर सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। इस अवसर पर देवकी नंदन परतापूरिया, संजय लोहिया, पवन कुमार सैनी, राजकुमार परतापुरिया, राजेश सैनी, गौतम शिवाल, संजय सैनी, मनोज, हिमांशु, महेंद्र, कुलदीप सैनी, राजकुमार यादव, अनिल सैनी, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर युवाओं ने लगाई मीठे पानी की छबील
महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक पर निर्जला एकादशी पर युवाओं ने मीठे पानी छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। मीठे पानी छबील सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 3 बजे तक चली। युवाओं ने साधनों को रोक कर मीठा पानी पिलाया। यह मीठे पानी की छबील पिछले पांच वर्षो से लगातार लगाई जा रही है। छबील में आसपास के दुकानों का सहयोग रहता है।

फोटो संख्या: 73 विश्वकर्मा चौक महेंद्रगढ़ पर लोगो को मीठा पानी पिलाते हुए---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें