नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नवागंतुक छात्रों के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीनियर छात्रों ने नए साथियों का फूलों व तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्हें महाविद्यालय की परंपराओं, अनुशासन एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि कॉलेज जीवन सर्वांगीण विकास का आधार होता है। उन्होंने नए छात्रों को शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सीनियर छात्रों ने नये साथियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनमें गीत, नृत्य और कविताएं शामिल रहीं।