फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिक संगठन ने की बैठक

Mon, 14 Oct 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की, जबकि बतौर अतिथि नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम उन सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिनका जन्मदिन इस महीने में आता है। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों में सुरेश भारद्वाज, अजीत प्रकाश जैन, उत्तम सिंह यादव, दुलीचंद शर्मा, बीएल सैनी तथा हरद्वारी लाल वर्मा शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिकों ने नारनौल से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव का पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मान किया। बैठक में बताया कि शहर में बंदरों व गोवंश का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिक भी काफी परेशान हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान करने की मांग भी रखी। बैठक का संचालन संगठन के महासचिव मुखराम सैनी ने किया। इस दौरान गणेश हरित, राजकुमार गुप्ता, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, गणपत राम सैनी, मुखराम सैनी, शिवलाल वर्मा, शिवहरि अग्रवाल, एसएल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें