फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में हो रहे दूषित पानी की सप्लाई को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को किला रोड स्थित साध्वी मिश्री देवी आश्रम में संगठन प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परंपरानुसार सर्वप्रथम जिन सदस्यों का जन्मदिन इस मास में था उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा गंगाराम सैनी, हिम्मत सिंह राठौर, गणेश हरित, मास्टर भागीरथ प्रसाद, मास्टर पुरुषोत्तम आर्य व बालकिशन सैनी को सम्मानित किया गया। बैठक में संगठन सदस्यों ने बताया कि शहर में कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है और लगभग पूरे शहर के सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिसके कारण सड़कों व गलियों में गंदा पानी बह रहा है। इस गंदे पानी के बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके जिला प्रशासन से साफ पानी सप्लाई करने और सभी सीवरेज ठीक करवाने का अनुरोध किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने चर्चा करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के सामने और मोहल्ला बास सहित अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी जिसके कारण रात के समय वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी होती है। इसलिए प्रशासन ध्यान देकर तुंरत कार्रवाई करें। बैठक में गंगाराम सैनी और विजय सिंह यादव ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि संगठन द्वारा बताई गई समस्याओं पर कोई संतोष जनक कार्रवाई नहीं होती। इसलिए जिला प्रशासन को अभी व पूर्व में वर्णित समस्याओं पर 15 दिनों में ध्यान देने का आग्रह किया गया, अन्यथा संगठन सदस्यों को धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक का संचालन संगठन के महासचिव मुखराम सैनी ने किया। बैठक में किशनलाल शर्मा, विजय सिहं, प्रताप सिंह, देवकरण चौहान, बीएल सैनी, नरेंद्र कुमार धौलिया, गणेश हरित, बीपी रोहिल्ला, सुरेश जांगिड़, दलीप सिंह, हरिद्वारी लाल वर्मा, भागीरथ प्रसाद, जयदयाल, गंगाराम सैनी, बालकिशन सैनी, राजकुमार गुप्ता, अशोक कुमार, हिम्मत सिंह, गणपत राम सैनी, मास्टर पुरुषोत्तम आर्य, रवींद्र चौधरी, शिवहरी अग्रवाल, रामनिवास सैनी तथा ओपी बत्तरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें