फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चरित्र निर्माण और नैतिक उत्थान पर विचार गोष्ठी 2 जून को

Tue, 28 May 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति की ओर से दो जून को सुबह साढ़े दस बजे यादव धर्मशाला में चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान पर विचार गोष्ठी करेगा। इसमें जिला की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इस संबंध में नर नारायण सेवा समिति के प्रधान रामसिंह मधुर ने बताया कि संस्था पिछले काफी वर्षों से चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। विगत कुछ वर्षों से ऐसा देखने में आ रहा है कि नव युवक व युवती में चारित्रिक पतन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे अभिभावक एवं समाज की परवाह किए बगैर अपनी मर्जी से अंतरजातीय एवं दूसरे धर्मों में विवाह कर रहे हैं। माता-पिता असहाय से होकर रह जाते हैं। इन विषयों पर चर्चा करने एवं समाधान निकालने के लिए शहर की सम्मानित संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित महानुभाव की एक बैठक दो जून को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें