पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को मांग पत्र सौंपते हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉल
- फोटो : Narnol
हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा से उनके गुरुग्राम आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में विजय पाल, सुरेंद्र यादव बेरी ने बताया कि अगस्त माह में दाखिला आरंभ हो जाता है। अब सिंतबर माह आरंभ हो चुका है अभी तक शैड्यूल ही जारी नहीं किया गया है। हरियाणा में करीब 300 प्राइवेट कॉलेज है। सरकार की ओर से जेबीटी बंद किए जाने से कॉलेज स्टाफ के आगे परिवार का पालन पोषण करने का संकट हो गया है। एक विद्यार्थी से सरकार के खजाने से पांच हजार की राशि जाती है। जिसका सरकार को सीधे तौर पर फायदा होता है। उन्होंने पूर्व मंत्री से जेबीटी दाखिला आरंभ करने की मांग भी रखी। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में अनेकों कॉलेज से जुड़े प्रबंधक सदस्य मौजूद थे।