फोटो संख्या:67- अखिल भारतीय सेहरावत खाप के सदस्य एसडीएम सुरेंद्र सिंह के नाम सुपरिटेंडेंट अनिल
कनीना। बुधवार को मंडल के गांव चेलावास में अखिल भारतीय सहरावत खाप की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी यशपाल सहरावत ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि चार मई को चेलावास के किसान ओमप्रकाश के मकान टिनशेड में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इस संबध में पीड़ित किसान ओमप्रकाश के साथ अखिल भारतीय सहरावत खाप पंचायत के सदस्यों ने एसडीएम के नाम सुपरिटेंडेंट अनिल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौधरी संदीप सिंह सहरावत, जिले सिंह सहरावत, जगदीश सिंह सहरावत, रघुवीर सिंह, राम अवतार सहरावत, दिलबाग सहरावत, शमशेर सहरावत, अनुज सहरावत, विक्की सहरावत, राजकुमार सहरावत, सुरेंद्र सहरावत, चरण सिंह सहरावत, बलराम सहरावत मौजूद रहे। संवाद