नारनौल। नगर पालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में होने वाले आगामी उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और पोलिंग पार्टियों की द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न की गई। उपायुक्त ने बताया कि 10 मई को होने वाले मतदान के लिए कुल दो पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। संवाद