फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाहन चोरी की वारदात में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय उर्फ मोनू वासी बापडोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी मखनलाल और आरोपी संजय उर्फ मोनू मिलकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी विकास वासी चिंडालिया को गिरफ्तार किया था जिससे चोरी की बाइक बरामद की गई थी उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। इसके बाद मामले में पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी मखनलाल वासी बापडोली को गिरफ्तार किया गया था। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश वासी पालोता बुहाना ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दी थी कि वह अपनी बाइक से गणपति मैरिज पैलेस महेंद्रगढ़ रोड नारनौल में शादी में आया था। वह अपनी बाइक को मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था। जब वह बाहर आया तो उसे अपनी बाइक वहां पर नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। टीम ने मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें