फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्च अभियान तीन अवैध असलहे और भारी मात्रा में शराब बरामद, 55 गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अपराध नियंत्रण के लिए एसपी विक्रांत भूषण के निर्देश पर चले विशेष सर्च अभियान में अलग-अलग मामलों में 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के लिए पुलिस की 42 टीमें गठित की गई थीं जिनमें 352 पुलिस कर्मी शामिल हुए। इस दौरान तीन अवैध असलहे, 114 बोतल अवैध शराब और चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि पत्थरों से भरी एक ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली इंपाउंड की गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत कुल 17 मामले दर्ज किए।
इनमें 14 मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए जिनमें आरोपियों के कब्जे से 114 बोतल अवैध शराब और 4 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध हथियार बरामद किया गए। 10 पीओ/बेल जंपर को भी गिरफ्तार किया गया और अन्य मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छोटे पत्थरों से भरी एक ट्रैक्ट-ट्रॉली सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति को गिरफ्तार करें। एसपी ने बताया कि समय-समय पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें