फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक के नहर में डूबने की आशंका के चलते चलाया सर्च अभियान

Tue, 17 Oct 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव धनौंदा में रात के समय नहर में युवक की तलाश करते गोताखोर व पुलिस की टीम।
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा निवासी एक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि करबी 3 बजे कनीना से सिहोर रोड पर जेएनएनएल नहर नजदीक गांव धनौंदा के पुल पर अज्ञात बाइक खड़ी होने की सूचना मिली थी। अज्ञात बाइक की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार ब्रह्म प्रकाश व दमकल अधिकारी पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कोई भी सुराग नहीं मिला। गांव धनौंदा निवासी युवक के नहर में डूबने का संदेह जताया जा रहा है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है अभी तक सुराग नहीं लग पाया है कि युवक ने नहर में छलांग लगाई है या नहीं। बताया जा रहा है यह बाइक धनौंदा निवासी एक युवक की है।
पुलिस को सोमवार तीन बजे सूचना मिली थी कि गांव धनौंदा निवासी एक युवक नहर में डूब गया है। सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश, शहर थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुट गए। शाम साढे छह बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें