फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में एसडीएम ने लगाई सवामनी

Wed, 19 Mar 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02अनाथ गोशाला में गो माता के लिए हरी सब्जी डालते एसडीएम रमित यादव व मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में बुधवार को नारनौल गोसेवा मंडल की देखरेख में गोमाता के लिए हरी सब्जी की सवामनी का आयोजन किया गया। सवामनी एसडीएम रमित यादव द्वारा लगाई गई। गोशाला के पंडित ने एसडीएम रमित कुमार को गोमाता का पूजन करवाया। उन्होंने गोमाता को हरी सब्जी व गुड़ खिलाया। एसडीएम ने गोशाला में पक्षियों को दाना पानी खिलाया। एसडीएम रमित यादव ने कहा कि गोमाता की सवामनी करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं। इस मौके पर गोशाला प्रधान आकाश यादव, सज्जन सिंह, गजेंद्र नंबरदार, सुभाष वर्मा, अरुण नूनीवाला, एडवोकेट राजकुमार चौधरी, अमित, दलीप यादव व रमेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें