महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील और साफ-सफाई का जायजा लिया।एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित सफाई करवाने और कक्षाओं के आसपास मच्छरों की रोकथाम के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। संवाद