फोटो 2केशव नगर में मौके का मुआयना करते एसडीएम नारनौल रमित यादव।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। समाधान शिविर में एक नागरिक की शिकायत पर एसडीएम रमित यादव ने मंगलवार को केशव नगर का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि गली नंबर 3 में रहने वाले सत्य प्रकाश ने पड़ोस में डेयरी के संचालन पर आपत्ति जताई थी। इस पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के दिशा निर्देश पर एसडीएम नारनौल रमित यादव ने पड़ोसी को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन के अंदर दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल भी मौजूद थे। संवाद