फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण

Mon, 01 Apr 2024 02:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडियों में रबी फसल की सुचारू रूप से खरीद हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य को लेकर एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को अनाज मंडी अटेली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रबी फसल के खरीद कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से भी काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि अधिकारी मंडी में सभी आवश्यक सुविधाओं को पुख्ता कर लें। यहां पर बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का विशेष ध्यान दिया जाए। अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने किसान कैंटीन के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि इस बार सरसों की अधिक आवक होने की संभावना है। ऐसे में इसके उठान व भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में फसल को सूखा कर लाएं ताकि उन्हें फसल बेचने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें