फोटो नंबर-12मृतक रघुवीर का फाईल फोटो।
नारनौल। जिले के पास लगते राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव बसई में डंपर चालक ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजस्थान पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव टीबा निवासी युवक रघुवीर अपने चाचा हंसराज के साथ स्कूटी से अपने पिता को खाना देने के लिए गांव बसई स्थित दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में इलाखर रोड पर उसके चाचा शौच करने के लिए उतर गए, जबकि रघुवीर स्कूटी पर ही बैठा रहा। इस दौरान सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठा रघुवीर बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर डंपर चालक को पकड़ कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को इलाज के लिए नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान रघुवीर की मौत हो गई।