फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

Tue, 09 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर नारनौल की रेणू यदुवंशी डिग्री काॅलेज में शिक्षिका थीं। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी काॅलेज से अपने घर स्कूटी से आ रही थीं। वहीं स्कूटी काॅलेज का एक शिक्षक चला रहा था। वह जैसे ही रेवाड़ी रोड स्थित छलक नाले के नजदीक पहुंचे तभी एक गाड़ी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई और स्कूटी चालक भी गिर गया। इसी बीच रेवाड़ी की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने महिला शिक्षिका को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें