नारनौल। गांव मांदी के पास बुधवार रात ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे को हलकी चोट आई। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला खड़खड़ी निवासी हरीश चौबे ने बताया कि वह बुधवार को नांगल चौधरी गया था। वहां अशोक से मुलाकात हुई और उसकी स्कूटी पर सवार होकर दोनों बुधवार करीब शाम सात बजे नांगल चौधरी से नारनौल आ रहे थे। स्कूटी वह चला रहा था जबकि अशोक पीछे बैठा था। जब वे गांव मांदी के पास पहुंचे तो नारनौल की तरफ से आ रहे ट्राला चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया जबकि अशोक स्कूटी और ट्राला के निचे फंस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक भाग गया। लोगों ने अशोक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।