फोटो संख्या:69- श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना में श्री गणेश वंदना करते कलाकार--संवाद
कनीना। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन शुरू किया गया। कमेटी प्रधान मोहित जैलदार ने विधिवत पूजा कर आयोजन की सफलता की कामना की। भूतपूर्व सैनिक संस्था के सदस्यों ने भी कप्तान भरपूर सिंह की अगुवाई में पूजा की। एसडी स्कूल ककराला के विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। वर्ष 1987 में बंद हुई रामलीला को 2024 में दोबारा शुरू किया गया था। इस बार आयोजन पर करीब 13 से 14 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। संवाद