फोटो नंबर- 30गांव खामपुरा में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
- फोटो : samvad
सिहमा। गांव खामपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयोजन सरपंच प्रियंका के नेतृत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से होकर गांव के प्रमुख मार्गों में निकाली गई। प्रियंका ने बताया कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव है और इच्छाओं आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस अवसर पर रमेश, गजराज सिंह, विकास यादव और सुनील सहित समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद