फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते विद्यालय की चहारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बारिश के चलते शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 100 फीट लंबी और आठ फीट ऊंची चहारदीवारी गिर गई। घटना के समय आसपास छात्राएं नहीं थी जिससे कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य रामपाल यादव ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी गिरने से छात्राएं असुरक्षित हो गई हैं। विद्यालय में 300 छात्राएं पढ़ रही हैं। कनीना मंडी स्थित यह विद्यालय अब बदहाल दिखाई देने लगा है। दीवार गिरने की सूचना स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। इससे पहले भी स्कूल की लगभग 125 फीट दीवार गिर गई थी। पूर्व प्राचार्य ने प्रशासन और सरकार को दीवार का निर्माण कराने के लिए बजट भेजने की मांग की थी लेकिन अभी तक कोई बजट नहीं मिला। इसके बाद पूर्व प्राचार्य ने दीवार तैयार कराई थी। स्कूल के पास ही रेलवे स्टेशन है।
एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राचार्य ने घटना से अवगत कराया है। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और अन्य उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।-सुरेंद्र सिंह, एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें