फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रवृत्ति का डाटा 6 तक करना होगा अपलोड

Wed, 05 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एससी, बीसी-ए, बीपीएल विद्यार्थियों को 2022-23 की उपस्थिति के आधार पर मिलने वाली छात्रवृत्ति का डाटा छह जुलाई तक स्कूल मुखियाओं को अवसर एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किए हैं। स्कूल मुखियाओं को विद्यार्थियों को आधार नंबर व बैंक खाते सत्यापन करने के बाद ही इस डाटा को अवसर एप पर अपलोड करना होगा ताकि राशि खाते में जमा हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अपडेट किए गए डाटा में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसके लिए स्कूल के प्राचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पहले भी पत्र जारी कर 23 जून तक इस डाटा को अपडेट करने के निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए थे, लेकिन अब तक भी डाटा पूरी तरह से अपडेट नहीं हुआ है। मुख्यालय ने खास तौर पर यमुनानगर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए 6 जुलाई से पहल इस डाटा को पूर्ण करें क्योंकि यमुनानगर जिले में अब तक केवल 64 प्रतिशत डाटा ही अपलोड किया गया है।
विज्ञापन




स्कूलों में होगा एसएमसी का गठन, साझी सभा होगा नाम

सभी सरकारी स्कूलों में जल्द ही नई स्कूल प्रबंधन कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस बार साझी सभा नाम दिया गया है। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के जिला परियोजना समन्वयक व खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। साझी सभा 17 से 22 जुलाई के बीच में सभी स्कूलों में बनाई जाएगी। हर स्कूल में प्रबंधन समिति का 2 वर्ष में पुनर्गठन होना है। पिछली बार 16 जुलाई 2021 के पत्र अनुसार एसएमसी का गठन किया गया था। जुलाई में इनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। अब स्कूलों में समितियों का पुनर्गठन 31 मार्च 2025 तक के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें